जयगान होना चाहिए - by Amit Tiwari


जयगान होना चाहिए

-

हो मुल्क जो भारत तेरा,

अभिमान होना चाहिए।

होंठों पे जन गण मन का ही,

जयगान होना चाहिए।


मन में भरा हो जो भी गुबार,

जाहिर भी होना चाहिए।

और सामने हो जब तिरंगा,

शीश झुकना चाहिए।


मजहब में क्या है,

जख्म सारे हैं वहीं,

इंसान हो, इंसानियत पे,

नाज होना चाहिए।


देश की बातें बहुत की,

कुछ देश की खातिर करो,

ना कर सको तो भाषणों में,

लाज आनी चाहिए।


No comments

Powered by Blogger.