जीव-जन्तुओं से जुड़े सबसे रोचक तथ्य
भगवान ने हम सबको एक दुसरे से कुछ ना कुछ अगल बनाया है। हम सब में कुछ ना कुछ ऐसा गुण है जो हमको दूसरों से अलग करता है। कभी-कभी इन्हीं गुणों के कारण पूरी दुनिया में हमें एक अलग पहचान मिलती है और पूरी दुनिया हमें उस गुण के लिए जानने लगती है। प्रकृति में भी कई जीव ऐसे ही गुणों के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।
क्या आप ऐसे जीव के बारे में जानते हैं जिसके 200 टुकड़े करने पर भी वो जिन्दा रहता है और उसके प्रत्येक टुकड़े से एक नया जीव बन जाता है? क्या आपने कभी 414 पैर वाले जीव के बारे में सुना है? क्या आप सिर्फ 100 ग्राम के बन्दर के बारे में जानते हैं?
आज हम जीवों से जुड़ी ऐसी हीं रोचक तथ्यों के बारे में बात करने वाले हैं।
पहला सबसे रोचक तथ्य-
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है जिसके 200 टुकड़े करने पर भी वह जिन्दा रहता है?
जी हाँ आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस जीव का नाम है प्लैनरियन फ्लैटवर्म। इसके लगभग 200 टुकड़े कर देने पर भी यह नहीं मरता है और इसका हर एक टुकड़ा एक नया जीव बन जाता है और-तो-और इसके तंत्रिका कोशिका(नर्वस सिस्टम) को भी काट दिया जाए तो भी ये कुछ दिनों में वापस विकसित हो जाते हैं।
दुसरा सबसे रोचक तथ्य-
क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में एक ऐसा घोड़ा भी है जो सिर्फ 35 इंच का है?
दुनिया के सबसे छोटे घोड़े का नाम आइंस्टाइन है। इस घोड़े का नाम महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन के नाम पर रखा गया है। इसकी ऊँचाई सिर्फ 35 इंच है। इस घोड़े का वजन 2.7 किलोग्राम है। यह पिन्टो स्टेलियन नस्ल का घोड़ा है। इसका जन्म अमेरिका में हुआ है। यह घोड़ा अपने आप में इतना आकर्षित है कि एक बार इसे देखने पर आपकी नजरें इसपर टिक जाएगी। इस घोड़े पर बैठकर कोई सवारी तो नही कर सकता लेकिन बच्चे इसके साथ खेलना बहुत पसंद करेंगे।
तीसरा सबसे रोचक तथ्य-
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा बन्दर भी है जो सिर्फ 100 ग्राम का है?
दुनिया के इस सबसे छोटे बन्दर का नाम पैगी मर्मोसेट (Pygmy Marmoset) है। इस बन्दर को लोग सेबूला पाइग्मिया (Cebuella Pygmaea) के नाम से भी जानते हैं। यह दक्षिण अमेरिका में पश्चिमी अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला जीव है। इसकी ऊँचाई 15 cm और इसकी पूँछ 20 cm लम्बी होती है और इसका वजन केवल 100 ग्राम होता है। इस बन्दर को आप अपने हाथों में भी उठा सकते हैं। ये काफी गुस्सैला होता है। इस बन्दर को खरीदने के लिए लोग एक बड़ी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। ये इतना गुस्सैला होता है की कभी-कभी तो अपने मालिक को भी हानि पहुँचा देता है, फिर भी लोग इसके छोटेपन के कारण इसको खरीदने के लिए तैयार रहते हैं।
चौथा सबसे रोचक तथ्य:-
क्या आपने कभी पेंटिंग करने वाले हाथी के बारे सुना है?
रूबी नामक हाथी पूरी दुनिया में अपने पेंटिंग बनाने की कला के लिए मशहूर है। इसका जन्म 1973 में थाईलैंड में और मृत्यु 6 नवंबर 1998 को हुई। इसके द्वारा बनाई गई पेंटिंग 25000 डॉलर में बिक चुकी है। यह फीनिक्स चिड़ियाघर का 4.5 टन का एशियाई हाथी था। इसके मालिक को रूबी की इस कला के बारे में तब पता चला जब उसके मालिक ने उसे एक छड़ी से बाड़े की गंदगी में खरोंचते हुए देखा। इसके बाद उसने हाथी को ब्रश और पेंट दिया और उसकी इस कला को एक पहचान मिल गई ।
पाँचवाँ सबसे रोचक तथ्य-
क्या आपने एक दिन में 110 लीटर दुध देने वाली गाय के बारे में सुना है?
उबरे ब्लांका नाम की गाय का जन्म क्यूबा में 1972 में हुई और मृत्यु 1985 को हुई। यह गाय 1 दिन में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय है। इस गाय के नाम 1 दिन में सबसे ज्यादा 110 लीटर दूध दिया जो कि सामान्य गाय के दुध उत्पादन की तुलना में लगभग 4 गुणा अधिक है। इसने जनवरी 1982 में ये रिकॉर्ड बनाया। ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
छठा सबसे रोचक तथ्य-
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है जिसके 414 पैर है?
यूँ तो आपने बहुत सारे जीव देखे होंगे लेकिन इस जीव के बारे में आप सायद ही जानते होंगे। 414 पैरों वाले इस जीव का नाम इलाक्मे टोबिनी। इसे मीलीपीड फैमिली में रखा गया है। यह इलाक्मे टोबिनी की खोज स्पेन के सेक्यूआ नैशनल पार्क की गुफा में की गई है। इस जीव के बारे में आपको एक और बात जानकर हैरानी होगी। हैरानी की बात यह है कि इस जीव की आँखें नहीं है। 414 पैर और बिना आँख का ये जीव पूरी दुनिया में सबसे अलग है।
सातवाँ सबसे रोचक तथ्य-
क्या आप जानते हैं की दुनिया में एक ऐसा भी कुत्ता है जो सिर्फ 6-10 इंच का है?
जी हाँ, दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता सिर्फ 6-10 इंच का है। इस कुत्ते का नाम चिहुआहुआ है। यह अपने छोटेपन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस कुत्ते का नाम मेक्सिको के चिहुआहुआ राज्य के नाम पर रखा गया है क्योंकि इस कुत्ते के नस्ल की खोज इसी मेक्सिको देश के चिहुआहुआ राज्य में हुई। यह कुत्ता पूरी दुनिया में सबसे आकर्षित कुत्तों में अपनी एक अलग पहचान बनाता है। इस कुत्ते का वजन केवल 3 किलोग्राम होता है। इसका औसत जीवन काल 14-18 वर्ष का होता है।
आठवाँ सबसे रोचक तथ्य-
क्या आप नाखून से भी छोटे मेंढक के बारे में जानते हैं?
दुनिया का सबसे छोटा मेंढक मलेशिया के सारावाक राज्य में पाया गया है। यह नाखून से भी छोटा है, बिल्कुल एक मटर के दाने जितना। यह लगभग 1 सेंटीमीटर लम्बा है। मलेशिया के सारावाक राज्य के बोरनियो टापू पर पाया गया यह मेंढक अन्य जगह पाए गए मेंढक से बहुत छोटा है। शोधकर्ता को इस मेंढक को देखने के लिए जमीन पर लेटना पड़ा तब वो इस मेंढक को देख सके। मेंढक के आकार के बारे में ठीक से जानने के लिए उनलोगों ने जहाँ मेंढक थे वहाँ एक पेड़ के पास सफेद कागज बिछा दिए और जब उन्होनें पेड़ हिलाया तो मेंढक इसपर कूद पड़े तब जाकर वे लोग मेंढक को देख पाए। इस प्रकार के मेंढक नारंगी और लाल रंग के होते हैं।
Writer:- Chandan Keshri
(Founder of KB Writers)
From:- Jhajha, Bihar (India)
No comments