नशा - by Abhilasha "Abha" ( Love, Love Poem, Love Status, Love Quotes )
नशा है मेरी आंँखों में,
तेरे ही प्यार का,
नशा है मेरी बातों में,
तेरी ही बोली का,
नशा है मेरे अंग अंग में,
तेरे ही स्पर्श का।
आना मेरे करीब तुम,
अंग में अपने भर लेना,
मेरे मन के अतृप्त मैदान को,
प्रेम वर्षा से तृप्त कर देना।
नशा है मेरे रग रग में,
तेरे ही इंतजार का,
नशा है मेरी नींद में,
तेरे ही सपनों का,
नशा है मेरे कपोलों पर,
तेरी ही चुम्बन का।
जब आओगे तुम सजना,
मैं सोलह श्रृंगार करूंँगी,
आंँखों में कजरा,
बालों में गजरा,
मांग में लाल सिंदूर भरूंँगी,
रातें मेरी तुम रंगीन करना,
दिन हमारे सुहाने होंगे,
बांँधोगे जब तुम बाँह पाश में,
प्रेम के नशे में हम चूर होंगे।
Writer:- Abhilasha "Abha"
From:- Patna, Bihar

No comments