माता तुम कल्याणी हो - by Dr. Priti Saxena ( Maa Durga, Dussehra, Durga Puja )
माता तुम कल्याणी हो
तुम ही जननी हो
तुम संघार करने वाली हो
तुम शक्ति हो तुम दुर्गा हो
तुम चंडी हो तुम ज्वाला हो
तुम ही जगदंबा ,भवानी हो
तुम राधा हो तुम गोरी हो
तुम शत्रु संधारी हो
के हरि कि तुम करो सवारी
तुम शक्ति का पुंज हो
रक्तबीज संघारी हो
शुंभ -निशुंभ दानव तुम मारे
भक्तों के दुख हरने वाली हो
आज माता आई है द्वार पर मेरे
घर में रौनक छाई है
आंगन बैठे है कन्या लांगुर
हलवा पूरी सबको भाई है
जोत जली है तेरे नाम की
माता तुम कल्याणी हो
तुम ही जननी
तुम ही संधारी हो।
Writer:- Priti Saxena
From:- Bharatpur, Rajasthan

No comments