हर इंसान की चाहत - by Dinesh "Vikal"


हर इंसान की चाहत,सफलता ही होती है।

मेहनत करने पर सफलता कदम चूमती है।

जो करते हैं,केवल बातें इसको पाने की।

उनके पास भी,सफलता खड़ी न होती है।।


कुछ सफलता के लालच में काम करते हैं।

इन लोगों के मन, काम में कभी न लगते हैं।

जो करते हैं काम,इसे अपनी पूजा मानकर।

सफलता भी,वो सबसे पहिले प्राप्त करते हैं।।


हर ताले,अपनी कुंजी से ही खुला करते हैं।

"मेहनत कुंजी है,सफलता की" लोग कहते हैं।

सफलता को आसानी से पाने वाले इंसान।

सफलता के ताले,मेहनत से खोला करते हैं।।


Writer:- Dinesh "Vikal"

From:- Gwalior, M.P. (India)

No comments

Powered by Blogger.