तू लम्बी रेस का घोड़ा है - by Priyanka Pandey Tripathi


तूने कल्पना को पखं देकर,

हौसलों की उड़ान भरकर।

इरादों को फौलाद कर,

सफलता पाई अथक प्रयास कर।।


तू लम्बी रेस का घोड़ा है,

जो शिखर पर पहुंच कर,

भारत का परचम लहराएगा।

माता पिता के चरणों में,

शीश झुकाकर उनका मान बढ़ाएगा।


तू अपनी कला में,

भारतीय सभ्यता को दर्शाएगा।

जो नहीं हुआ है,

उसे कालजयी बनाएगा।।


तू कला की खूबसूरती से,

हर किसी को रूबरू कराएगा।

मधुर लयबद्ध संगीत से,

भटके राही को राह दिखा‌एगा।।




No comments

Powered by Blogger.