बहादुर बेटियाँ - by Priyanka Pandey Tripathi


पिता ने देश की खातिर,अपना लहु बहाया।

प्राणो की आहुति देकर, तिरंगे को कफन बनाया।।


मेरी बेटियों वीर सिपाही बनना,मेरी यही कामना।

तिरंगे को झुकने न देना, तिरंगे का मान रखना।।


दोनों बेटियों ने छोड़ दिया,गुड़िया गुड्डो से खेलना।

बन गई वीर सिपाही, मां का हृदय अब कांप गया।।


Washington Sundar का जीवन परिचय


मां क्यों घबराती हो,तुम्हारी बहादुर बेटियां है हम।

हमारे बाजुओं मे है दम,हौसले नही किसी से कम।।


दुश्मनों को मार भगाएंगे,युवाओं का मिसाल बन जाएंगे।

कतरा कतरा लहु बहाएंगे,देश की माटी का तिलक लगाएंगे।।


भारत का परचम लहराएंगे,शान से तिरंगा फहराएंगे।

मां तेरा नाम रोशन कर जाएंगे,आंचल मे आकर सो जाएंगे।।



No comments

Powered by Blogger.