भारत देश महान - by Dr. Shahida


भारत देश महान

-

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, हम भारत की शान हैं,

हम हैं भारत देश के वासी, हम भारत की पहचान हैं।


आँच न आने देंगे इसकी इज्जत पर जान भले ही जाए,

इसकी ख़ातिर जान लुटाना, मर मिटना अपना अरमान है।


इस माटी का तिलक करें हम खेलकूद कर जिसमें बड़े हुए,

ये शहीद भगत सिंह,राज गुरु और सुखदेव का अभिमान है।


इस देश की मिट्टी में शामिल कितने वीरों का स्वाभिमान है,

इस देश में झांसी की रानी और वीर शिवाजी महान हैं।


एक देश में जन्मे हम है एक भारतमाता की संतान,

एक धरती और आकाश हमारा, यहाँ राम और रहमान  हैं।


एक हमारा रंग रूप बोली भाषा, एक ईमान और संविधान,

हम सब उस देश के वासी हैं नाम है जिसका हिन्दुस्तान।


No comments

Powered by Blogger.