वर्षों बाद मिली आजादी - by Prince Purusharthi


वर्षों बाद मिली आजादी

-

भारत देश की धरती पर,

रहते आज हम शान से।


वर्षों बाद मिली आजादी,

वीर शहीदों के बलिदान से।।


अनगिनत वीर शहीदों ने,

लड़ी लंबी लड़ाई थी।


प्राणों की आहुति देकर,

आजादी की कीमत चुकाई थी।।


हमें आपस में मर मिटने की,

अंग्रेजों ने नीति बनाई थी।


लेकिन हमारे एकता के आगे,

उनकी एक ना चल पाई थी।।


लहराया हमने तिरंगा,

पूरे गुंजायमान से।


वर्षों बाद मिली आजादी,

वीर शहीदों के बलिदान से।।


गूँज उठी पूरी धरती जब,

आजादी वाली दिन आई थी।


धूल चटा भगाया जब हमने,

देश में खुशियां छाई थी।


हमने अपना भारत पाया,

अपने स्वाभिमान से।


वर्षों बाद मिली आजादी,

वीर शहीदों के बलिदान से।।


- प्रिंस पुरुषार्थी

सिवान, बिहार

No comments

Powered by Blogger.