अपना है ये हिन्दुस्तान - by Mithilesh Kumar Srivastava "Shikhar"


अपना है ये हिन्दुस्तान

-

पाई है आजादी हमने,
देकर के अपनी जान।
प्राणों से भी प्यारा हमें,
अपना है ये हिन्दुस्तान।
अपना है ये हिन्दुस्तान।।


लेकर के निकले थे हम,
हथेली पर अपनी जान।
हँसते-हँसते हो गए हम,
भारत माता पर कुर्बान।
अपना है ये हिन्दुस्तान।।


कितने थे फॉंसी पे झूले,
गोली खाई सीना तान।
इंकलाब का नारा बोलें,
बच्चे बूढ़े और जवान।
अपना है ये हिन्दुस्तान।।


खून की हम होली खेले,
न्योछावर कर दी जान।
माँ की आजादी खातिर,
सोया नहीं ये हिन्दुस्तान।
अपना है ये हिन्दुस्तान।।


- मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव 'शिखर'
वाराणसी, उत्तर प्रदेेेश

No comments

Powered by Blogger.