जय भारत माता - by Dr. "Kanwal" Gurmeet Singh
जय भारत माता
-
मेरा प्यारा है वतन, जय भारत, जय भारत माता,
खून से अपने लिखी प्यार से, वीरों ने तेरी गाथा,
कुरुक्षेत्र की धरती तेरी, राजस्थान के रेगिस्तान,
उत्तर की सीमा पर तेरी, खड़ा हिमालय सीना तान,
नालन्दा का गुरुकुल तेरा, वेदों का जिसने ज्ञान दिया,
सिंधु नदी से हिंद बना, फिर हिंद से बन गया हिंदुस्तान,
भगत, बोस ने सींचा तुझको, चन्द्रशेखर ने किया आजाद,
आयुर्वेद को इसी वतन में, वैद्य चरक ने किया ईजाद,
पूर्व पश्चिम में सुंदर प्रकृति, चूमे तेरी धरती को,
हिंद महासागर दक्षिण में, देता तुझको आशीर्वाद,
मेरा प्यारा है वतन, जय भारत, जय भारत माता,
खून से अपने लिखी प्यार से, वीरों ने तेरी गाथा।
- डॉ० "कँवल" गुरमीत सिंह
पटियाला, पंजाब
No comments