तिरंगे को प्रणाम - by Usha Sharma
तिरंगे को प्रणाम
-
प्यारे तिरंगे को प्रणाम मैं करती हूँ,
देश के लिए जान कुर्बान करती हूँ।
शान से लहराए जब गगन में तिरंगा मेरा,
अपने तिरंगे पर अभिमान मैं करती हूँ।
हिन्द की है शान, पहचान भारत का,
वीरों की है जान और श्रंगार भारत का।
श्वेत शान्ति का प्रतीक,हरा खुशहाली का,
केशरिया रंग है जज्बा बलिदान का।
शान्ति,सदभावना का प्रतीक है तिरंगा मेरा,
माँ भारती की लाज का रखवाला है तिरंगा मेरा।
वीर सपूतों की माता माँ भारती है,
हर एक लाल है रखवाला तिरंगे का।
- उषा शर्मा
दिल्ली, भारत


No comments