श्राद्ध समर्पण - by Deepak Sen


श्रद्धा से है!........श्राद्ध........!

तर्पण से है!....... समर्पण.....!

श्रद्धा से किए गए तर्पण से ही होता"श्राद्ध समर्पण"


पूर्वजों की यादें.....! मन में विश्वास जगाती।

श्राद्ध की यह श्रद्धा.....!  पूर्वजों को बुलाती।

पूर्वजों के प्रति श्रद्धा से ही होता "श्राद्ध 

समर्पण"


श्राद्ध की यह श्रद्धा....! पितरों को तृप्त करती...!

तृप्त हुए पित्र भी....! पूरे कुल को आशीष देते...!

पितरों के तृप्त होने से ही होता "श्राद्ध 

समर्पण"


पितरों का पर्व......! यह सोलह श्राद्ध......!

सोलह दिन की सेवा.....! और पितरों की कृपा...!

पितरों की सेवा से ही होता "श्राद्ध समर्पण"


दान, दया, करुणा.....! सिखाता है श्राद्ध.....!

धर्म-कर्म पूजन......!भी बतलाता है श्राद्ध......!

दान, दया,धर्म,कर्म, से ही होता "श्राद्ध समर्पण"




No comments

Powered by Blogger.