हिन्द की शान है हिन्दी - by Dr. Vishal Singh 'Vatsalya'
हिन्द की शान है हिन्दी
हिन्द की पहचान है हिन्दी
मैं हिन्दी का पुत्र हूँ
मेरी जान है हिन्दी ।
हिन्द के माथे की शान है हिन्दी
भाषाओं का उन्नत ललाट हे हिन्दी
अमीर खुसरो भी जिसको गायें
वो जुबान है हिन्दी।
बोलना सीखा, माँ बोला, बोला हिन्दी में
माँ ने ज्ञान दिया वो भी हिन्दी में
मेरे गुरु ने ज्ञान दिया वो भी हिन्दी में
गुरु ने स्वीकार किया वो भी हिन्दी में
वात्सल्य आपके समक्ष आया वो भी हिन्दी में
आज आप सभी का आशीर्वाद मिलें वो भी हिन्दी में ।


No comments