लेखन प्रतियोगिता - by KB Writers Team


KB Writers
लेखन प्रतियोगिता
प्रतियोगिता संख्या:- 3
Powered by Damru Wale Facebook Page

KB Writers Team की ओर से लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोई भी रचनाकार भाग ले सकते हैं। सभी रचनाकार को सफलता से जुड़े विषय पर अपनी कोई अप्रकाशित रचना हमें भेजनी है। सभी रचनाओं को हमारे वेबसाइट www.kbwriters.com पर प्रकाशित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 100 रचना ही प्रकाशित की जाएगी जिसमें से हमारे 3 जजों के द्वारा सर्वश्रेष्ठ 30 रचनाओं को चुना जाएगा तथा views और comment के आधार पर अन्य 15 रचनाओं को भी चुना जायेगा, सभी चुने गए रचनाओं को हमारे आगामी eBook में प्रकाशित किया जाएगा तथा इनके रचनाकारों  को eCertificate से सम्मानित किया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ 3 प्रतिभागियों को eBook निशुल्क दिया जायेगा।


विषय :-

सफलता से जुड़े विषय ही प्रतियोगिता के लिए मान्य होंगे।


नियम व शर्तें:-

(1) कविता, दोहा इत्यादि न्यूनतम 12 लाइन की होनी चाहिए या लेख, लघु कथा इत्यादि न्यूनतम 500 शब्दों की होनी चाहिए।

(2) रचनाएँ पूर्णतः अप्रकाशित होनी चाहिए।

(3) रचनाओं के बीच में कोई गाने का बोल या चुराई हुई लाइन नहीं होनी चाहिए।

(4) सभी रचनाओं को Numberwise प्रकाशित किया जाएगा अर्थात जिस व्यक्ति की रचना पहले आएगी उनकी रचना पहले प्रकाशित की जाएगी तथा जिनकी रचना बाद में आएगी उनकी रचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।

(5) प्रवेश निशुल्क

(6) रचना दिनांक 01/12/2020 से हमारे वेबसाइट पर प्रकाशित होना शुरू हो जाएगी।

(7) रचना किसी के विरोध में नहीं होनी चाहिए।

(8) आपकी रचना से किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए।

(9) एक व्यक्ति अधिकतम दो रचना ही भेज सकते हैं।

(10) रचना जिस भी दिन डाली जाए उस दिन से 15 दिन तक का ही Views और Comment गिना जाएगा।

(11) हर रचना पर कोई भी व्यक्ति एक कमेंट ही कर सकता है।

(12) Unknown Comments   का Point नहीं गिना जायेगा।

(13) रचना की भाषा हिन्दी होनी चाहिए।

Point System:-

(1) जितना View उतना Point अर्थात 

1 View = 1 Point

1000 View = 1000 Point

(2) एक Positive Comment पर 5 Point


नोट:- यह प्वाइंट सिस्टम सर्वश्रेष्ठ 30 रचनाओं के अलावा शेष बची रचनाओं के लिए ही है जिसमें से 15 रचनाओं को हमारे eBook में प्रकाशित किया जाएगा।


आर्टिकल कहाँ भेजें:-

आप हमें अपना आर्टिकल mail कर सकते हैं। हमारा email id है- kbwritersofficial@gmail.com

अपने आर्टिकल के साथ अपना नाम, शहर, राज्य, देश का नाम हिन्दी तथा English दोनों भाषाओं में भेजना है तथा एक फोटो भी भेजना है।


नोट:-

(1) इस प्रतियोगिता से जुड़ी कोई भी जानकारी आप हमसे  messenger या email से ले सकते हैं।

(2) किसी भी प्रकार की त्रुटि का निवारण हमारे टीम के द्वारा किया जायेगा।

1 comment:

  1. 🌷 सफलता 🌷

    सफलता पाने के चाहत किसे नहीं होती बताओ तो ज़रा
    बिना सफलता मिले कोई हसरत पूरी होती है क्या भला?
    सफलता ही आगे बढ़ने की उम्मीद जगाती है दिल में,
    बिना सफलता के मन में आशा जागती है कहाँ?

    सफलता ही राहों पर चलने की नई दिशा बताती है
    निराशा की चिंगारी को आशा के दीप में बदल जाती है
    अंतर्मन के सारे संदेह का कर देती है शमन
    कदम-कदम पर खुशियों के कमल खिलाती है।

    सफलता की कुंजी को थामना चाहते हैं हम तुम
    हृदय के बंद कपाट खोलना चाहते हैं हम तुम
    उम्मीद के बंद तालों को देकर सफलता की चाह,
    प्रत्येक काज से असफलता को मिटाना चाहते हैं हम तुम।


    ममता रिछारिया
    टिमरनी-हरदा म.प्र.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.