अपना लक्ष्य निर्धारित करो - by Amit Kumar Jatawat


अपना लक्ष्य निर्धारित करो,

मेहनत उसपर पुर जोर करो।


धीरज को साथ सदा रखना,

सफलता को तुम प्राप्त करो।


डगर कठिन इसको पाने कि,

पर मन में एक विश्वास करो।


यूं ही सफलता नहीं मिलती,

कुछ त्याग और बलिदान करो।


जो भटकाए पथ से तुमको,

उनसे अपने को दूर करो।


आलस्य कि बेड़ी पड़ी पांव में,

उस से खुद को आजाद करो।


असफलताओं से हताश ना होना,

उनसे कुछ प्रेरणा लिया करो।


जीवन चुनौतियों से भरा हुआ,

साहस कर उनसे संघर्ष करो।


पर्वत को भी चिरा जाता है ,

यदि मांझी सा संकल्प करो।


अपना लक्ष्य निर्धारित करो,

मेहनत उसपर पुर जोर करो।


Writer:- Amit Kumar Jatawat

From:- New Delhi, India

No comments

Powered by Blogger.