मापदंड - by Archana Joshi


सफलता के मापदंड क्या होते है,

आज तक समझ नहीं पाई,

ऊंचा मकान , अच्छे कपड़े , और

बड़ी गाड़ी, क्या यह सफलता है,

संस्कार बड़ों का आदर ये सब बदनाम है,

कल की बात है, पगड़ी , धोती कुर्ते में

गांव से शहर क्या आया,

बहु का मुंह बन गया,

कह उठी माना कि सम्पत्ति है आप के पास

पर तरीके से आते,

कम से कम ढंग के कपड़े पहन आते,

बहु की बात सुन दुःख हुआ,

पर पगड़ी हमारी शान है,

यह सोच वापिस चल दिया,

सफलता क्या होती है,

उसने भावविभोर किया,

शिक्षा अब क्या से क्या हो गया,

इंग्लिशस्तान हुआ , हिन्दुस्तान ,

बात बात में मात पिता को दुत्कार रहे

सफलता का ये कैसा अहसास,

क्या रहे बहुत हुआ अब चलो,

सफलता के मापदंड बदलते हैं।

कुछ अच्छा, कुछ बेहतर करते हैं।


Writer:- Archana Joshi

From:- Bhopal, M.P. (India)

No comments

Powered by Blogger.