हमें करना कठिन परिश्रम - by Dr. Upasana Pandey
मानव हर कार्य में चाहता सफलता,
इसके लिए हर सम्भव प्रयास करता।
परन्तु जब कभी मिलती असफलता,
इससे उसका हर पल हृदय सालता।
माना सफलता में वह आनन्द पाता,
परन्तु वह भला ! क्यों भूल जाता ?
सफलता के आधार में होती सदा,
उसकी कार्य के प्रति कठिन साधना।
असफलता का अर्थ है, प्रयास में कमी
हमें करना कठिन परिश्रम, निराशा नहीं।
असफलता सफलता का दूसरा पक्ष,
जिससे प्रभु का न्याय रहे सदा निष्पक्ष।
Writer:- Dr. Upasana Pandey
From:- Prayagraj, U.P. (India)
Utkras
ReplyDeleteBahut achha
ReplyDelete