राह नहीं आसान (बाल कविता) - by Dr. Sudha Karnawat
चुन्नू-मुन्नू ने ये सोचा
मुश्किल बहुत पढ़ाई
मंदिर में चिट्ठी ले जाकर
प्रभु से अर्ज लगाई।
ऐसे, वैसे, कैसे भी तू
पास करा दे हमको,
अंग्रेजी में 'री' आई है
भुलवा दे इस गम को।
पंडित जी ने अर्जी लेकर
लिया एक वचन भी-
मेहनत करने वालों पे ही
आता विद्या-धन भी।
मन लगाकर पढ़ना बच्चों
दो न खुद को झाँसा
कर्मयोग की सिद्धि से ही
पलटे भाग्य का पासा।
शिक्षा:-
बिना तेल की बाती के तो
दिया भी न जलता है,
मेहनत का ना कोई विकल्प
श्रम का नाम सफलता है।
Dr. Sudha Karnawat
Jaipur
Rajasthan, India
No comments