वह है सफलता - by Priyanka Rathi
हर मन की होती है जो चाह ; वह है सफलता,
जन-जन की होती है जिस पर निगाह ;वह है सफलता,
प्रगति की दिखाती है जो राह ; वह सफलता,
नहीं मिलती उन्हें जो है लापरवाह ; वह है सफलता।।
गुरुजन देते हैं जिसे पाने की सलाह ; वह है सफलता,
असफलता लेती है जिसकी पनाह ; वह है सफलता,
जिसकी अनुपस्थिति में व्यक्ति हो जाता है गुमराह ; वह है सफलता,
जिसके मिलने पर दुनिया करे वाह वाह ; वह है सफलता।।
जश्न मनाने का कारण है ; सफलता,
मां के आशीर्वचनों का एक उच्चारण है ; सफलता,
कुछ समस्याओं का निवारण है ; सफलता,
सभी देते जिसका उदाहरण है ; वह है सफलता।।
आदर ,सत्कार और प्यार है ; सफलता,
कार्यशैली में निखार है ; सफलता,
सामाजिक सरोकार है ; सफलता,
होने लगा जिसका अब व्यापार है ; सफलता।।
Writer:- Priyanka Rathi
From:- Kota, Rajasthan

No comments