सफलता कैसे मिलती है? - by Priyanka Pandey Tripathi


सफलता कैसे मिलती है?

वृक्ष हमें सिखाते हैं,

जमीन से जुड़े रहना,

निस्वार्थ सेवा करना,

फलों से लदने पर झुकना,

उदार क्षमाशील बने रहना।


सफलता कैसे मिलती है?

पहाड़ हमें सिखाते हैं,

लक्ष्य हेतु सजग सावधान रहना,

सर उठाकर स्वाभिमान से जीना,

डिगना नही अडिग रहना,

पर्वत सी ऊंचाई प्राप्त कर महान बनना।


सफलता कैसे मिलती है?

नदी हमें सिखाती हैं,

मार्ग में कितने भी अवरोध आए,

ऊंचे नीचे पत्थरो को चीरते हुए,

निरन्तर आगे बढ़ते रहना,

बाधाओं को देखकर नहीं रूकना।




सफलता कैसे मिलती है?

पक्षी हमें सिखाते हैं,

आकाश मे स्वतन्त्र उड़ना,

पहली उड़ान भरने से नही डरना,

बिना प्रतिस्पर्धा झुण्ड मे उड़ना,

तथा मिलजुलकर रहना।


सफलता कैसे मिलती है?

पतझड़ हमें सिखाता हैं,

फिर नई बहार आएगी,

अतीत को भूल वर्तमान मे,

विश्वास से जीवन जीना,

नई जिंदगी पहले से बेहतर होगी।


सफलता कैसे मिलती है?

जानवर हमें सिखाते हैं,

स्वयं पर विश्वास करो,

कमजोरी को पहचानो,

निस्वार्थ भाव रखो,

स्वदेश से प्रेम करो।




No comments

Powered by Blogger.