सफलता की कहानी - by Rekha Sah Aarbi
सफलता की बस इतनी कहानी होती,
किस्मत की नहीं ये मेहनत की मेहरबानी होती।
कोई भी सफल यूं ही नहीं होता जमाने वालों,
सफलता को कभी मेहनत से नहीं परेशानी होती।
सफलता और असफलता किस्मत की बात नहीं होती,
हुनर के पैमाने में नहीं कोई बेईमानी होती।
जंग में उतरो तो पूरे जोश के साथ,
वरना हमें हारने पर नहीं कोई हैरानी होती।
सफलता यूं ही नहीं चली आती बुलाने से,
जिंदगी लग जाती है जिंदगी सफल बनाने में।
चलो मेहनत से आज और कल बनाएं,
सफलता के फल को थोड़ा हम भी चख आए।
Writer:- Rekha Sah Aarbi
From:- Balia, U.P. (India)
No comments