मोहब्बत भी दे दो - by Dr. Shaheda
मोहब्बत भी दे दो
दिलों मे हमारे इतनी मोहब्बत भी दे दो
नेकियाँ हम करते रहें वो अज़मत भी दे दो
किसी के आँसुओं को अपने दामन मे ले लूँ
खुदारा प्यार की ऐसी दौलत भी दे दो
काम आए ये जीवन हमारा वतन के लिये
अपना तन मन लुटाने की आदत भी दे दो
भूखा जो भी है उसको दो रोटी खिला कर
उसके दुख को मिटाने की फ़ुर्सत भी दे दो
खत्म हो ज़माने से वहशत का नामो निशा
करम हो जाए सब पे,अपनी रहमत भी दे दो
ये हसरत है कि दुनिया को खुशहाल देखे'शाहिद'
सभी के दुख बाँटने की मोहलत भी दे दो


No comments