वीरों का बलिदान - by Pooja Agrawal


वीरों का बलिदान

-

भारत मेरा देश महान,

हम सब हैं इसकी पहचान।

इस देश की रक्षा के खातिर

वीरों ने किए है बलिदान।।

ये जन्मभूमि, ये कर्मभूमि

धरती माँ हमारी है।

इसकी सुरक्षा करना

हम सबकी जिम्मेदारी है।।

वीरों ने अपनी जान पर खेल

भारत को कराया आजाद।

आज उसी आजादी का जश्न मनाते,

हम सब करते उनको याद।।

हम सब घरों में बैठे

मना रहे सारे त्यौहार।

क्योंकि देश की सुरक्षा कर रहा

हर बेटा छोड़कर अपना परिवार।।

लाल किले पर फहराता तिरंगा

इस देश की है शान।

इसकी शान की खातिर नही झुकेगा,

नही रुकेगा देश का कोई जवान।।

आओ मिलकर आजादी का जश्न मनाएँ,

करे वीरों का सम्मान।

जिन्होंने इस देश की रक्षा के खातिर

कर दिया अपने प्राणों का बलिदान।।

इस देश की मिट्टी की ख़ातिर

जो अपने प्राण लुटायेगा।

भारत माँ का लाडला,

वीर वही कहलाएगा।।

गर्व है हमे उस नदी पर

जो गंगा कहलाती है।

अपने पावन जल से पूरे देश की

मिट्टी पावन कर जाती है।।

देश प्रेम की ख़ातिर हमको

मर मिट जाना है।

भारत देश है महान,

इसकी शान बढ़ाना है।।

तिरंगा है इस देश की शान,

इसको सदा लहराना है।

दुश्मनों से लड़ते हुए

आगे बढ़ते जाना है।।


- पूजा अग्रवाल

कानपुर, उत्तर प्रदेश


No comments

Powered by Blogger.