भारत माँ के वीर सपूत - by Dr. Rajesh Kumar


भारत माँ के वीर सपूत

-

चले आज भारत माँ के वीर सपूत,

भारत की शान बढ़ाने।

दुश्मन को स्वाद चटाने, 

उन्हें धूल में मिलाने,

तिरंगा लहराने, आन मान बचाने,

चले आज भारत माँ के वीर सपूत,

देश का मान बढ़ाने।

खाई गोली पर डिगे नहीं,

दुश्मन के सम्मुख चूके नहीं,

दुश्मन को मार गिराया।

सदा शिखर पर ही,

अपना झंडा लहराया।

मर मिटने की भूख ही उनमें,

दुश्मन के सीने चीर दिए।

अडिग रहे सम्मुख थी मौत मगर,

हिमालय बनकर खड़े रहे।

मातृभूमि पर आँच ना आए,

पहाड़ों जैसे डटे रहे।

चले आज भारत माँ के वीर सपूत,

देश को विजयी बनाने।


- डॉ राजेश कुमार

कानपुर, उत्तर प्रदेश

No comments

Powered by Blogger.