देश भक्ति - by Sneha Chauhan
देश भक्ति
-
देश भक्ति ही मानवता है,
जन जन को जो जगाती है।
हर शब्द मातृ भूमि कहता है,
गुल्सिता ये देश हमारा है।
बच्चे-बच्चे के मन में,
शक्ति का पाठ पढ़ाना है।
घर घर में हो वीर सपूत,
ऐसा ज्ञान बताना है।
वीरों के बलिदानों से मिलती हमको शिक्षा है,
इस ज़ज्बे को देश के कोने-कोने में फैलाना है।
देश बचाने के खातिर दुश्मन को मार भगाना है,
अपनी आजादी का हमको जश्न मनाना है।
आजादी को जिसने अपना नाम दिया है,
चन्द्रशेखर और भगत सिंग जैसे वीर हुए हैं।
भारत भूमि का सम्मान बचाया है,
इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखाया है।
क्या होती है आजादी,
तब से ये जाना है।
जागो देश के वीर जवानों,
पहचानो अपनी आजादी को।
भारत माँ की धरती पर,
हम आजाद तिरंगा फहराते है।
वर्ष गांठ हम अपनी आजादी का
15 अगस्त को मनाते है।।
- स्नेहा चौहान
दमोह, मध्य प्रदेश


No comments