हिन्दुस्तान हमारा - by Shraddha Parihar


हिन्दुस्तान हमारा

-

इन वीरों की क्या बात कहें,

ये अमर अजर बलिदानी हैं।

वीरों की शान तिरंगा हैं,

जिसके लिए ये अभिमानी है।

शान तिरंगे की मिटे नहीं,

हमेंशा वीरों ने ठानी है।

उन्मुक्त गगन के पंछी ये,

केवल सीमा के संगी हैं।

अपने परिवार को त्यागा है,

सर्वोपरी तिरंगा प्यारा है।

जग में सबसे प्यारा है,

यह हिन्दुस्तान हमारा है।


- श्रद्धा परिहार

रायपुर, छत्तीसगढ़

No comments

Powered by Blogger.