खादी भारत की पहचान - by Priyadarshini Acharya
खादी भारत की पहचान
-
बापू के चरखे की शान,
खादी भारत की पहचान।
इसके रेशे-रेशे में भरा,
स्वदेशी का अभिमान।
नेताओं का प्रिय लिहाफ़,
देश कल्याण का जगाती भाव।
सादगी से रहना सिखलाती,
उच्च विचार मन में लाती।
विदेशी का बहिष्कार करो,
भारतवासियों को समझाती।
लघु कुटीर उद्योगों को पनपाती,
बेरोजगारों को रोजगार दिलाती ।
भारत की सभ्यता संस्कृति को,
सकल विश्व में पहचान दिलाती।
आजादी की लड़ाई में,
यह खादी तलवार उठाती।
विदेशी उत्पादों के लिए,
यह खादी तीर कमान चलाती।
आओ हम सब भारतवासी,
खादी पहनकर स्वदेशी अपनाएँ।
अपने भारत के गौरव का झंडा,
चतुर्दिक चहुँओर फहराएँ।
- प्रियदर्शनी आचार्य
मथुरा, उत्तर प्रदेश
No comments