जय भारत देश महान - by Sanjay Kumar Rao
जय भारत देश महान
जय जय जय जन गण गान ।
जय भारत देश महान ।।
जय जय जय जन गण गान ।
जय भारत देश महान ।।
राष्ट्रभूमि की रक्षा के हित ,
प्राण समर्पित है मेरा ।
भारत माँ तेरी खातिर ही,
तन, मन, जीवन है मेरा ।।
हर पल तेरा ध्यान रहे माँ ,
जब तक है ये जान ।
जय भारत देश महान ।।
जय जय जय जन गण गान ।
जय भारत देश महान ।।
नभ थल जल तीनों सीमा पर ,
सन्नद्ध हैं हम मतवाले ।
आँख निकालें उन दुष्टों की ,
जो हम पर नजरें डाले ।।
शत्रु दमन की अटल प्रतिज्ञा ,
ली है मन में ठान ।
जय भारत देश महान ।।
जय जय जय जन गण गान ।
जय भारत देश महान ।।
माँ तेरी खोई धरती को ,
वापस लाना प्रण मेरा ।
बिन लाए हम कर न सकेंगे ,
वापस माँ ये ऋण तेरा ।।
सह न सकेंगे तेरा हे माँ ,
हम कोई अपमान ।
जय भारत देश महान ।।
जय जय जय जन गण गान ।
जय भारत देश महान ।।
उर्वर धरती, सुन्दर उपवन ,
फैली सुन्दर हरियाली ।
कूल किनारे दादुर फुदके ,
गाती कोयल मतवाली ।।
कितना सुन्दर देश हमारा ,
प्यारा हिन्दुस्थान ।
जय भारत देश महान ।।
जय जय जय जन गण गान ।
जय भारत देश महान ।।
सोनचिरैया कहते थे सब ,
भारत भू को लोग जहाँ ।
दही-दूध की नदियाँ बहती
थीं, सब कहते लोग यहाँ ।।
पुनर्प्रतिष्ठा उस वैभव का ,
लायेंगे हम मान ।
जय भारत देश महान ।।
जय जय जय जन गण गान
जय भारत देश महान ।।
विश्वगुरु था भारत पहले ,
ज्ञान और विज्ञान में ।
उस वैभव को फिर से लाना ,
है अब अपने ध्यान में ।।
बना ध्येय इसको हम अपना,
करते अनुसंधान ।
जय भारत देश महान ।।
जय जय जय जन गण गान ।
जय भारत देश महान ।।
- संजय कुमार राव
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
No comments