सम्मान तिरंगा है - by Om Prakash Aas
सम्मान तिरंगा है
-
दिल में तिरंगा है
दिलोजान तिरंगा है।
हरा, केसरिया, स्वेत
सम्मान तिरंगा है।
आन बान व शान
अरमान तिरंगा है।
भारत के कण का
स्वाभिमान तिरंगा है।
जन जन के चेहरे का
पहचान तिरंगा है।
भारत माँ के गौरव का
संविधान तिरंगा है।
हरा रंग हरियाली का
केशरिया शक्ति दर्शाता।
स्वेत देता शान्ति संदेश
चक़ सुदर्शन सा भाता।
वीर सपूतो की धरती
बलिदान तिरंगा है।
आजादी के दिवाने का
सम्मान तिरंगा है।
- ओम प्रकाश आस
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
No comments