देश हमारा भारत प्यारा - by Anju Saxena
देश हमारा भारत प्यारा
-
देश हमारा भारत प्यारा,
सारे जग में सबसे न्यारा।
करें नाम हम इसका ऊँचा,
इसका बदलें रूप समूचा।
हर क्षेत्र में करे उन्नति,
सही दिशा ले उसकी प्रगति।
भारत रहे अखण्ड हमारा,
कड़े प्रयत्नों से इसे सँवारा।
ऐसा भारत देश हमारा।
बनी रहे एकता हमारी,
हो न सके क्षति कोई भारी।
हर संभव हम प्रयास करेंगे,
पूरी निभाएँगे ज़िम्मेदारी ।
हर देशवासी का मान है भारत,
हम सबकी तो शान है भारत।
हम सबकी तो जान है भारत।
बुरी नज़र जो डाले इसपर,
करेंगे उसकी कोशिश निष्फल।
ऐसा है संकल्प हमारा,
देश हमारा भारत प्यारा।
लेते हैं सौगन्ध अभी से,
देकर अपनी जान करेंगे।
जग में ऊँचा नाम करेंगे।
जय भारत का घोष हमारा,
देश हमारा भारत प्यारा।
वन्दे मातरम हमारा नारा।
सपनों का सँसार न माँगे,
सच्चाई के साथ बढ़ेंगे।
राम-राज्य सा माँगे शासन,
ऐसा सफ़ल प्रयास करेंगे।
आओ मिलजुल काम करें हम,
भारत माँ की शान बनें हम।
देश हमें अपना है दुलारा,
देश हमारा भारत प्यारा।
- अंजू सक्सेना
दिल्ली, भारत


No comments