भारत प्यारा सबसे न्यारा - by Babita Mandhana
भारत प्यारा सबसे न्यारा
-
भारत प्यारा सबसे न्यारा,
जग में चमके बनकर तारा।
मुकुट हिमालय मस्तक सोहे,
गंगा यमुना नदियाँ मोहे।
वेद पुराणों के हम ज्ञाता,
सत्य अहिंसा के हम दाता।
अपनी सीमा सैनिक बाँके,
दुश्मन देखें बगले झाँकें।
सीमा के ये तत्पर प्रहरी,
मात शत्रु को देते गहरी।
हरपल रक्षा करने वाले,
भारत माँ का पुत्र निराले।
इसकी मिट्टी ने ही पाला,
हर विपदा से हमें निकाला।
हम सब ठाने अपने मन में,
झंडा ऊँचा अपना जग में।
बदले सारा ढ़र्रा पुराना,
नया देश नव ताल तराना।
जीवन ऐसा जी ले साधो
भारतीय बन पा ले माधो।
आज संकल्प मिलकर करेंगे,
देश बलिवेदी पर ही मरेंगे।।
- बबीता माँधणा
No comments