भारत का ध्यान होना चाहिए - by Prithvisingh Beniwal
भारत का ध्यान होना चाहिए
-
जीवन का भी एक श्रृंगार होना चाहिए,
देशभक्ति का भी बुखार होना चाहिए।
गणतंत्र दिवस सा त्योहार होना चाहिए,
संस्कृति है आपस प्यार होना चाहिए।।
आपस में शिकवा हजार होने चाहिए,
फिर भी आपस में प्यार होना चाहिए।
शिकायत चाहे लगातार होनी चाहिए,
पर एक दूजे का इंतजार होना चाहिए।।
स्वतंत्रता दिवस का ध्यान होना चाहिए,
हमारा देशभक्ति कारोबार होना चाहिए।
संविधान गुन्था प्यार का हार होना चाहिए,
देश रंग बिरंगे फूलों की बहार होना चाहिए।।
भारतीय हैं भारत का ध्यान होना चाहिए,
देश धर्म नित्य हमें सदैव याद होना चाहिए।
'पृथ्वी' जाति धर्म पर न फसाद होना चाहिए,
गाओ गीत एकता के, ऐसा प्यार होना चाहिए।।
- पृथ्वीसिंह बैनीवाल
No comments