विजय गाथा - by Manasvi Tyagi
विजय गाथा
-
बेटी हूँ हिन्दुस्तान की
हिन्द की गाथा गाती हूँ।
आज अपने वीरों और शूरवीरों की
विजय गाथा सुनाती हूँ।
हिन्द की मिट्टी में
अनगिनत वीरों ने जन्म लिया।
मिट गए जो देश की खातिर
मिट्टी का कर्ज चुका दिया।
पढ़ा है वीरों के बारे में
पर कुछ अनकही कहानी बन गए।
हर वीर जवान की गाथा
जन -जन तक बताएँगे।
बदलो अब तस्वीर जहाँ की
मिल कर नया हिन्दुस्तान बनाएँगे।
देश के बच्चों में
देशभक्ति की ज्वाला जगाएँगे।
मिलकर हम सब
नया इतिहास बनाएँगे।
हर देश भक्त की गाथा को
पुस्तकों में स्थान दिलाएँगे।
अब हमको ये मुहीम
चलाना है हर बच्चे को
देश की खातिर कुछ ना कुछ
अच्छा करके दिखाना है।
खेलों में आगे बढ़ जाओ,
पढाई में अच्छा करके दिखाओ।
आत्मनिर्भरता की ज्योत जलाओ,
सारे जग में छा जाओ।
- मनस्वी त्यागी
No comments