बलिदानी - by Preeti Devi
बलिदानी
-
हैं देश के सच्चे भक्त वही,
जो धरती माँ के रखवाले हैं।
जान अपनी कुर्बान कर देते,
धरती माता के दुलारे हैं।।
शीश उठा और सीना चौड़ा,
गर्व हमें भारत माता पर है।
हम रखवाले पौरुष वाले,
माँ भारती के वीर सपूत हैं।।
हम मर जाएँगे, मिट जाएँगे,
धरती पे आँच न आने देगें।
लिए हाथ में ध्वज राष्ट्र का,
इसे कभी ना झुकने देंगे।।
जन्म मिला इस धरा पे जो,
मेरा जीवन धन्य हुआ है।
मेरी पहचान तुमसे ही माँ,
माँ तेरा आशीष मिला है।।
शान से हैं हम जीने वाले,
शान से ही हम मर जाएँगे।
ना झुके कभी शत्रु के आगे,
और ना कभी हम झुकेंगे।।
हे भारत माता! तेरी जय हो,
वीर अमर शहीदों की जय।
बलिदान किया जिसने भी,
वह ही सच्चा देश भक्त है।।
- प्रीती देवी
रायपुर, छत्तीसगढ़
No comments