भारत माँ ने पुकारा है - by Naresh Kumar 'Nirala'
भारत माँ ने पुकारा है
-
उठो जवानों चुप मत बैठो
दुश्मन ने ललकारा है,
सरहद पर संग्राम छिड़ा है
भारत माँ ने पुकारा है।
सत्य, अहिंसा, प्रेम और त्याग
बापू हमें सीखा गए,
मातृभूमि की कैसे हो रक्षा
वीर भगत सिंह बता गए।
पुरखों ने जो दी आजादी वो
हमें प्राण से भी प्यारा है,
सरहद पर संग्राम छिड़ा है
भारत माँ ने पुकारा है।
झाँसी की रानी ने अंग्रेजों को
तलवारों पे तड़पाई थी,
महाराणा प्रताप ने शान से
घास की रोटी खाई थी।
चलो जवानों सीमा पर
इंकलाब का नारा है,
सरहद पर संग्राम छिड़ा है
भारत माँ ने पुकारा है।
दुश्मन सीमा लांघ न जाए
मातृभूमि का कर्ज चुकाना है,
इतिहास हमारा बलिदानों का
आज फिर उसे बतलाना है।
हर एक बूढ़े वीर कुंवर सिंह
नौजवान चंद्रशेखर दुलारा है,
सरहद पर संग्राम छिड़ा है
भारत माँ ने पुकारा है।
- नरेश कुमार 'निराला'
सुपौल, बिहार
No comments