सी० डी० एस० बिपिन रावत पर हिन्दी कविता ( CDS Bipin Rawat ) - by Vijay Purohit
सी० डी० एस० बिपिन रावत
-
धरती माँ का हृदय फटा,और आस्मां भी रो दिया।
भारत माँ ने बिपीन रावत जैसा जवान खो दिया।।
नमन करते तुम्हे,चीफ ऑफ डिफेंस के जाँबाज।
भूल पाएँगे न हम तुम्हें,रखी मेरे भारत की लाज।।
डोकलाम,म्यांमार मे विजय पताका लहराया था।
देश के शत्रुओं का सीमा पर छक्का छुड़ाया था।।
आज निष्ठुर नियति ने छीन लिया आपको हम से।
आँखे सबकी नम कर गया हिम्मत दे गया दम से।
माँ भारती पे बलिदान अपना चढ़ाकर चला गया।
हौंसले व हिम्मत हम सबकी बढ़ाकर चला गया।।
दुनिया भर में इस प्यारे वतन की धाक था रावत।
सीमा की सरहदों पे बाज़ जैसी आँख था रावत।।
कभी न भूलेगा तेरा शौर्य और साहस हिन्दुस्तान।
नहीं भूलेगा देश का बच्चा-बच्चा तेरा ये बलिदान।
जान देके अपनी अमरता की कहानी लिख गया।
देश के नाम'विजय'वीरता की निशानी लिख गया।
- विजय पुरोहित
रामगढ़ शेखावाटी, राजस्थान
No comments