हाँ तू है मेरा संसार - by Avishek Trivedi "Avi"
हाँ तू है मेरा संसार
-
हाँ तू है मेरा संसार,
जिससे मिला सारा प्यार ।
जिसके हाथों से खाया,
हर निवाले में स्वाद पाया ।
हर ग़म से तूने ही सम्भाला,
हर शिकायत को दिल से निकाला ।
जिसके होने से ही खुद को जाना,
हैं मुझमें सदा यहीं माना ।
माँ तू है मेरा संसार
तूँ है मेरा संसार ।
माँ अगर संसार हैं
तों पिता साँस हैं, ज़ीने की आँस हैं ।
माँ से जीवन मिला,
पिता से ज़ीने का ढंग मिला,
हौंसला, फटकार और प्यार मिला ।
माँ ने हाथों से खिलाया,
पिता ने हर बार गिर कर उठना सिखाया ।
जब भी हुआ अँधेरा,
हर बार पिता ने गले लगाया ।
ज़ीने में जब आई मुश्किल,
हर बार मुझे सम्भाल लिया ।
पिता ने नाम दिया,
हर एक ख़्वाहिश को पूरा किया ।
खुद जितने भी दुःखी हों,
ना मेरे गिरने एक आँस दिया ।
अगर ममता है माँ,
तो सहारा है पिता ।
- अविशेक त्रिवेदी “अवि”
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
No comments