हे श्री राम - Ramit Saraiyar


हे श्री राम

-

रावण को मार,

त्रिलोक को उद्धारा।

हे श्री राम तीनों लोक में 

आपका जय जयकारा।


राक्षसों को मार कर,

आपने बुराई को मारा।

रावण को संहार कर,

सारे जग को उद्धारा।

आप हैं तो भगवन,

सारा जग है उजियारा। 

हे श्री राम तीनो लोक में 

आपका जय जयकारा।।


सत्य का प्रतीक है,

धर्म का प्रतीक है,

आप अपने भक्तों की

जीत का प्रतीक है।

 बुराई और दुष्टों को,

आपने ही संहारा। 

हे श्री राम तीनों लोक में 

आपका जय जयकारा।।


ज्ञान के प्रकाश आप,

आप धीर वीर है।

 धनुर्धर, महाभट्ट,

न होते कभी अधीर है।

जिसने आपके दर्शन कर लिए, 

आपने उसको तारा।

हे श्री राम तीनों लोक में 

आपका जय जयकारा।।


- रमित सरैयार

धनबाद, झारखंड

No comments

Powered by Blogger.