महक उठेगा हिन्दुस्तान - by Bhola Sharan Prasad


महक उठेगा हिन्दुस्तान

-

चमन की खुशबू बिखर रही,

हर घर के प्राँगण में।

बुलबुल भी मचल रही,

आने को इस प्राँगण में।।

काँटो में उलझा हुआ है,

मेरे दिल का ख्वाब।

हर बच्चा है यहाँ का,

खिलता हुआ गुलाब।।

गुरु-शिष्य का नाता देखो,

पिता-पुत्र से कहीं महान।

कली से जब फूल बनोगे,

महक उठेगा हिन्दुस्तान।।

गुरु का आदर करना सीखो,

गर बनना है तुझे महान।

इक दिन शीश झुकायेगा,

तुझपे सारा हिन्दुस्तान।।


- भोला शरण प्रसाद

नोएडा, उत्तर प्रदेश

No comments

Powered by Blogger.