उसकी याद - by Vishendra Chandra


उसकी याद

-

उसकी याद मुझसे ना भुलाई जाएगी,

दो पल में चाँदनी रात गुजर जाएगी।


जब आती है मोहब्बत की बात जुबाँ तक,

ये जुबाँ एक दिन खामोश हो जाएगी।


करता हुँ खुद से शिकायत उसकी,

वो मेरी मोहोब्बत ना भूल पाएगी।


रख कर मेरा सर अपनी गोद में,

अपने हाथों से बाल सहलाएगी।


चमकती धूप से जब छिपाऊँगा उसको,

आँचल से मेरा सर छुपाएगी।


जब करूँगा उससे प्यार की बात,

वो यूँ ही धीरे से मुस्कुराएगी।


करूँगा उससे जब प्यार का इज़हार,

थोड़ी हया से अपनी पलके झुकाएगी।


करता हूँ कोशिश हमेशा उसे पाने की,

न होगी दूर मुझसे ये तकदीर कह जाएगी।


रहो जितना भी दूर मुझसे,

उसकी याद मेरे दिल से ना जाएगी।


उसकी याद मुझसे ना भुलाई जाएगी,

दो पल में चाँदनी रात गुजर जाएगी।


- विशेन्द्र चन्द्र

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

No comments

Powered by Blogger.