जाना एक दिन सबको - by Jamirul Seikh


जाना एक दिन सबको

-

याद करो अपने रब को,

जाना एक दिन है सब को।

जो भी दुनिया में आए,

वो लोग सब चले गए।


खाली हाथ जाना है,

सब यहीं पर रह जाना है।

सबको यहाँ मिट जाना है,

न झूठा कोई फसाना है।


सब यहाँ पड़ा रह जाएगा,

एक दिन वो भी आएगा।

तुम जाओगे, मैं जाऊँगा,

कोई नहीं यहाँ रह पाएगा।


तुम्हारे जाने के भी बाद,

लोग करें तुम्हे रोज याद।

ऐसा कुछ करो काम,

रह जाएगा तुम्हारा नाम।


- जमीरूल शेख

पश्चिम बंगाल

No comments

Powered by Blogger.