परिवार का मतलब प्यार - by Gaurav Karn


परिवार का मतलब प्यार

-

परिवार का मतलब क्या होता है।

परिवार का मतलब प्यार होता है।।


सुख को साथ में बैठ के बाँटे,

दुख को साथ में बैठ के काटे।

खुशियाँ सब मिल बैठ मनाएँ,

ग़म को सब मिल दूर भगाएँ।

परिवार जिसमें व्यवहार होता है,

परिवार का मतलब प्यार होता है।।


अकेले को तो हर कोई छेड़े,

साथ रह कर दुश्मन को घेरे।

एक अकेले को शिकार बनाते,

साथ रह सब दुश्मन को भगाते।

परिवार जिसमें भाईचार होता है,

परिवार का मतलब प्यार होता है।।


एक छत नीचे रहते साथ,

सब मिल बैठ करते बात।

एक चूल्हा एक आँगन होता,

एक दूसरे का ख्याल है होता।

परिवार हमेशा मिलनसार होता है,

परिवार का मतलब प्यार होता है।।


शादी-ब्याह सब मिल के कराएँ,

पर्व त्योहार मिल-जुल के मनाएँ।

जिस घर मिल कर पूजा है होता,

हँसी खुशहाली उस घर है आता।

परिवार जिसमें संस्कार होता है,

परिवार का मतलब प्यार होता है।।


दादा-दादी का प्यार है मिलता,

चाचा-चाची के लाड से फूलता।

बुआ साथ पढ़ता और लिखता,

भाई-भाभी संग हँसता खेलता।

परिवार जिसमें एतबार होता है,

परिवार का मतलब प्यार होता है।।


शादी में जो डोली को उठाए,

अर्थी सजी कंधा जो लगाए।

परिवार नहीं तो दर्द अलग है,

साथ परिवार तो खुशी ग़ज़ब है।

परिवार जिसका मददगार होता है,

परिवार का मतलब प्यार होता है।।


- गौरव कर्ण

गुरुग्राम, हरियाणा

No comments

Powered by Blogger.