सच्चा देशभक्त - by Bhim Kumar
सच्चा देशभक्त
-
मन में हो जिसके श्रद्धा-भाव
तत्परता जिसमें देश सेवा की,
वो सच्चा देशभक्त कहलाता
जज़्बा है जिसमें राष्ट्र सेवा की।
जरूरी नहीं सैनिक बन कर ही रक्षा करें
या फिर सेवा करें बन कोई अधिकारी।
नेता, मंत्री बनना ही देशभक्ति नहीं है,
या फिर जनप्रतिनिधि हो या नौकरशाही।
अधिकार और कर्तव्यों का
ज्ञान जिसे हो,
जल,जंगल,जमीन संरक्षण का
ध्यान जिसे हो,
देश की खातिर मर मिटने का
अभिमान जिसे हो,
समता,समानता और भाईचारे का
स्वाभिमान जिसे हो,
उर में बसता नर-नारी का
सम्मान जिसे हो,
सभी जीवों पर दया भाव और प्रकृति का
वरदान जिसे हो।
जाति,धर्म की खातिर लड़े न आपस,
न बैर हो उसके अंदर।
वही है सच्चा देशभक्त,
मानवता का संदेश है जिसके अंदर।
- भीम कुमार
गिरिडीह, झारखंड
No comments