ये बोल बड़े अनमोल - by Gaurav Karn
ये बोल बड़े अनमोल
-
ये बोल बड़े अनमोल है।
तो जब भी बोल, तोल के बोल।।
दो मीठे बोल तू बोल के देख,
गुस्से को ठंढ़ा कर देगा।
मत कड़वे बोल तू बोल प्यारे,
रिश्तों को गंदा कर देगा।।
ये बोल बड़े अनमोल है.....
ये बोल ही तुझे बनाएगा,
ये बोल ही तुझे बिगाड़ेगा।
क्यूँ तीखे बोल तू बोलता है,
ये बोल ही तुझे गिराएगा।।
ये बोल बड़े अनमोल है.....
मत ऊँचे बोल तू बोल बंदे,
मत झूठे बोल तू बोल प्यारे।
सब अच्छे बोल के भूखे हैं,
सब सच्चे बोल को सुनते हैं।।
ये बोल बड़े अनमोल है.....
इक बोल पे सैंकड़ों मर जाए,
इक बोल पे सैंकड़ों लड़ जाए।
इक बोल के कितने दीवानेे हैं,
इक बोल से कितने बेगाने हैं।।
ये बोल बड़े अनमोल है.....
कोई बोल जब लब से छूटता है,
फिर कभी वो वापस होता नहीं।
कोई हल्के बोल जब बोलता है,
उस बोल पर भरोसा होता नहीं।।
ये बोल बड़े अनमोल है.....
- गौरव कर्ण
गुरुग्राम, हरियाणा
No comments